Bareilly News: बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें युवा- नरेंद्र कश्यप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस में भाजपा कार्यालय में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वह हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। 

मेयर डॉ. उमेश गौतम ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके बताएं मार्ग पर चलने को कहा। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने युवाओं को बाबा साहब के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ. तृप्ति गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, राजकिशोर कश्यप, रेखा श्रीवास्तव, अरुण कश्यप, बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, राजीव कश्यप, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम शर्मा, मोहित कपूर, विक्रम सिंह, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- आरटीई: तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 15 अप्रैल से होंगे आवेदन

 

संबंधित समाचार