अतीक-अशरफ की कब्र पर पसरा रहा सन्नाटा, बरसी पर नहीं पहुंचा परिवार का कोई सदस्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को एक बरस बीत गया। 15 अप्रैल 2023 को दोनों भाइयों की काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बरसी पर अतीक की कब्र पर सन्नाटा पसरा रहा। कब्र पर पूरे कुनबे का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। अतीक की पत्नी शाईस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब के साथ हटवा गांव मे रह रहे दोनों बेटे अबान और अहजम के आने का इंतजार पूरे दिन पुलिस करती रही। 
 
अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को हत्या के बाद कालिंदीपुरम कब्रिस्तान में दफनाया गया था। बरसी होने के कारण सोमवार को पुलिस ने कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किया था। पुलिस को अंदाजा था कि हटवा गांव रह रहे अतीक के दोनो बेटे अबान और एहजम कब्र पर फूल चढ़ाने के लिए पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं पुलिस को यह भी शक था कि  अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब भी कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र पर फूल चढ़ा सकती है। इसको लेकर पुलिस ने पहले से कब्रिस्तान में कड़ी निगरानी कर रखी थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

अतीक का पूरा कुनबा कब्र पर नहीं पहुंचा। बरसी पर कब्र पर वीरानियत छाई रही। पुलिस की ओर से दोनों भाईयों को हटवा गांव में निगरानी में रखा गया था। दोनों की जान का भी खतरा है। शाइस्ता और जैनब को लेकर भी पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस के मुताबिक कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचकर मरहूम माफिया अतीक व अशरफ की कब्र पर फूल भी चढ़ाने की बात सामने आई थी। लेकिन कब्र पर कोई नहीं पहुंचा। 

ये भी पढ़ें -अमेठी में सीएमओ ने दस्तक अभियान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

संबंधित समाचार