अमेठी में सीएमओ ने दस्तक अभियान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
अमेठी, अमृत विचार। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। सीएमओ ने ग्राम सभा कोहार गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ सुभाषिनी पाल, आशा आशा शुक्ला और आंगनबाड़ी संतोष सरोज को सतर्कता बरतने के लिए कहा।
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान आशा और आंगनगबाड़ी को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों से पांच जानकारी हासिल करें। आशाएं लोगों को लू से बचाव की जानकारी प्रदान करें। जिस घर में पंद्रह वर्ष से कम उम्र का बच्चा हो उस घर पर आशा स्टीकर जरूर लगाएं। उन्होंने लोगों से अपील की यदि किसी को खांसी, बुखार और जुकाम आदि के लक्षण हैं तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं। निरीक्षण के दौरान कृष्ण देव ओझा, राम कृष्ण ओझा, श्रीमती, राम सुमिरन यादव, राम कुमार पाल के घर पहुंचकर सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान गांव में बजबजाती नालियों में गंदगी देख सीएमओ ने डीपीआरओ से साफ-सफाई कराने के लिए टेलीफोन पर वार्ता भी की।
ये भी पढ़ें -Good news: सेवानिवृत्त शिक्षकाें को सम्मानित कर शुरू की अनूठी पहल
