Kanpur Ghatampur Loot: बाजार में युवक से दिनदहाड़े लूट; बदमाशों ने लात-घूंसों से पीटा, फिर छीने इतने हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर में डाकखाने वाली गली में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को पहले गाड़ी से गिराया फिर मारपीट की और 40 हजार रुपये छीन कर भाग निकले। घटना डाकखाना वाली गली मेन बाजार की है। बदमाशों ने जाम का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा घाटमपुर मेन  बाजार डाक खाना वाली गली में एक व्यक्ति को दिन दहाड़े लूट कर 40 हजार रुपये छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी राम सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह सोमवार को 1:30 बजे के बीच अपने घर से पत्नी व पुत्री को लेकर ज्वेलर्स की दुकान गये थे, जहां बेटी और पत्नी को छोड़कर वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराकर वापस ज्वेलर्स की दुकान जा रहे थे। 

तभी राम सिंह डाकखाना वाली गली में मंगलम क्लॉथ हाउस के सामने जैसे पहुंचे तो वहां जाम लगा हुआ था। जाम के कारण वह रुक गये। तभी उनके पास दो लोग मोपेड विक्की गाड़ी से पास आए और गाड़ी में लात मार कर उनको गिरा दिया और लात घूसों से मारपीट करते हुए उनके पास पड़े हुए 40 हजार रुपये निकाल लिए और डाकखाना रोड के तरफ से भाग गए। उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने हाथ में फैक्चर होने की बात कही है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे, बोले- वाड्रा के टिकट पर उनकी सास और साले से पूछे सवाल...

 

संबंधित समाचार