Video: भाजपा प्रदेश मंत्री का विपक्ष पर निशाना, दीदी लड़ेंगी या जीजा यह तय नहीं कर पा रही कांग्रेस 

Video: भाजपा प्रदेश मंत्री का विपक्ष पर निशाना, दीदी लड़ेंगी या जीजा यह तय नहीं कर पा रही कांग्रेस 

प्रतापगढ़, अमृत विचार। भाजपा के संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी होने के बाद पार्टी ने प्रेसवार्ता कर 76 पन्ने के संकल्प पत्र को मीडिया के सामने रखा। बाबागंज स्थित होटल में  भाजपा के प्रदेश मंत्री व अमेठी प्रभारी शंकर गिरी मीडिया से मुखातिब हुए। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने जो कहा वह कर क दिखाया। अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। भाजपा सरकार ने धार्मिक स्थलों को बढ़ावा दे रही है। रेलवे, रोडवेज में यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा हुआ है। एनएच का जाल बिछाया गया। वर्ष 2047 तक भारत देश विश्व का सबसे मजबूत देश होगा। भाजपा 400 सीट पार करने का लक्ष्य है जबकि इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा दल ( कांग्रेस ) 40 सीट भी पार नहीं कर पायेगा। 

कांग्रेस पार्टी गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन को बंद करने की बात करती है, जबकि हम आगे पांच साल तक इसे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। अमेठी इस बार ढाई लाख वोटों से जीतेंगे,अभी तक तो राहुल बाबा आने को तैयार नहीं‌ हैं,जीजा लड़ेंगे कि साला या दीदी लड़ेंगी अभी तक यही तय नहीं है। पिछली बार अमेठी हराये इस बार रायबरेली से भी हटायेंगे। इंडी. गठबंधन के सबसे बड़े दल का उत्तर प्रदेश में सूपडा साफ होगा,जो यहां से साफ होगा वह अपने आप समाप्त हो जायेगा। इंडी गठबंधन के लोग कुछ जेल में हैं,कुछ को समन मिला है,कुछ जमानत पर हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,राजेश सिंह,जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल,विवेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -पीएम मोदी का दावा, कच्चातिवु को लेकर इन दलों का यह पाप चार दशकों तक छिपा रहा...यह भाजपा ही है जिसने सच्चाई उजागर की