Lok Sabha Chunav 2024: सपा, बसपा, कांग्रेस नेताओं समेत अधिवक्ता BJP में हुए शामिल...भाजपा ने सियासी दलों को दिया झटका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में सपा, बसपा, कांग्रेस नेताओं समेत अधिवक्ता भाजपा में हुए शामिल

बांदा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी राजनीति दलों को बड़ा झटका दिया है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों सपा, बसपा, कांग्रेस नेताओं के साथ तमाम अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सदर विधायक ने भाजपा में शामिल होने वालों को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।

बांदा समाचार 1 (3)

शहर के डीएवी इंटर कालेज के नजदीक स्थित मैरिज हाउस में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के समक्ष लगभग एक हजार से अधिक विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

सदस्यता लेने वालों में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व मानिकपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे बलबीर पाल, नगर पंचायत नरैनी चेयरमैन प्रतिनिधि हरिशंकर सोनकर, सपा के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव, जन अधिकारी पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष कुशवाहा, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, जिला अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे, आशीष मिश्रा, राजीव गुप्ता, अवधेश शिवहरे, प्रमोद विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह भदौरिया, दिनेश सबिता, अरविंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, आशीष सोनी, आशा सोनी, वरदानी सोनी और अल्पसंख्यक वर्ग के फरीद अहमद, अनीस बेग, गनी खान, सलीम खान, अतीउल्ला, मोहम्मद अली, मोहम्मद सुलेमान, रियाज अली, मोहम्मद अहमद, मुन्ना भाई, इदरीस खान, रहमान खान, शरीफ खान, फिरोज खान, आदिल आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी को प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री व जिला प्रभारी राम किशोर साहू, बालमुकुंद शुक्ला, संतोष गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, मनोज पुरवार, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू , लवलेश सिंह, पंकज रैकवार, प्रेम नारायन द्विवेदी, ममता मिश्रा विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: नवरात्र की अष्टमी को खत्री पहाड़ में विराजमान रहतीं माता विंध्यवासिनी, मां दुर्गा के 108 शक्ति पीठों में शामिल है दरबार

संबंधित समाचार