Chaitra Navratri 2024: फर्रुखाबाद में नवरात्र के आठवें दिन हुई मां गौरी की पूजा, मंदिरों में रही भक्तों की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुहागिनों ने सुहाग का सामान चढ़ा की पति के दीर्घ आयु की कामना

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को गौरा देवी की पूजा-अर्चना की गई। गोरी देवी की पूजा के लिए सुबह से ही महिलाएं नंगे पांव निकलकर मंदिरों में पहुंचती रही। महिलाओं ने मां गौरी पर श्रंगार की सभी वस्तुएं चढ़ा कर पतियों के दीर्घ आयु की कामना की।

मां के गौरी स्वरूप की पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस वजह से सबसे ज्यादा मंदिरों में भीड़ रहीं। कई मंदिरों में भक्तों ने प्रसाद वितरण कर मा का आशीर्वाद प्राप्त किया  तथा कन्या भोज भी कराया। सर्वाधिक भीड़ शहर क्षेत्र के मठिया देवी मंदिर पर रही। इस मंदिर के संबंध में मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यहां जो दर्शन करने आया और मन से जिस चीज की मांग की तो वह खाली नहीं गया। इस वजह से यहां हर साल  भारी भीड़ होती है। 

पांडेश्वर नाथ मंदिर के कर्ताधर्ता मुन्ना गुप्ता का कहना है कि मठिया देवी मंदिर का इतिहास किसी से छुपा नहीं है। यह मंदिर ब्रिटिश हुकूमत में भी इसी जगह स्थापित था और आज भी इसी जगह स्थापित है। अंग्रेजी हुकूमत में अंग्रेज कलेक्टर ने मंदिर को हटाने के लिए लेबर लगवाई इसी दौरान उसके घर से खबर आ गई की बेटे की तबीयत खराब है। 

तो कलेक्टर घबरा गया और उसने मंदिर को नहीं हटवाया बाद में कलेक्टर खुद मठिया देवी मंदिर का पुजारी हो गया और वह यहां जब तक रहा तब तक पूजा अर्चना की। इसी तरह से अन्य मंदिरों पर भी आज पूजा अर्चना की गई । महाभारत कालीन मंदिर गुड़गांव देवी पर भी भारी भीड़ रही।

इस मंदिर पर मेला लगा हुआ है। एटा, इटावा, शाहजहांपुर ,बदायूं के देवी भक्त यहां आकर डेरा डाले हुए हैं। वे मां की पूजा अर्चना कर अपने आप को आहो भाव साबित कर रहै है। शीतला देवी मंदिर बढ़पुरहिलाओ में पहुंच कर देवी को श्रंगार की वस्तुएं अर्पित की तथा पतियों के दीर्घ आयु की कामना की। यहां आज पूरे दिन कन्या भोज का कार्यक्रम चलता रहा।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मुलायम सिंह के करीबी नेता आज होंगे भाजपाई, सपा-कांग्रेस के कई कद्दावर भी समर्थकों के साथ होंगे शामिल

संबंधित समाचार