मुरादाबाद : कल भोजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार 17 को अप्रैल को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

सपा जयवीर सिंह यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर 12:00 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भोजपुर के राजकीय इंण्टर कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा की सफलता के लिए सांसद, पूर्व सांसद, पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों  पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष आदि को जिम्मेदारी दी गई है। सभी जनसभा में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :मुरादाबाद : जयंत चौधरी बोले- अखिलेश हमे दबाना चाहते थे इसलिए टूटे संबंध

संबंधित समाचार