Hardoi news: बेटे की शादी के 10 दिन पहले ही बाप ने किया सुसाइड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बेटे की शादी से 10 दिन पहले ही उसके बाप ने गांव के बाहर अपने गमछे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही घर में खुशियां आने से पहले ही मातम छा गया। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि हरियावां थाने के लिलवल गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल पुत्र रामभरोसे के तीन बेटे नीरज,धीरज और अंकित के अलावा दो बेटियां है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे नीरज से छोटे बेटे धीरज की शादी बिलग्राम कोतवाली के गनीपुर से तय है, 24 अप्रैल को उसकी बारात जानी थी। सोमवार की रात में अनिल घर से बगैर बताए कहीं चला गया। उसी बीच गांव के पश्चिम अनिल का शव एक यूकेलिप्टस के पेड़ में उसके गमछे से बंधा हुआ लटका देखा गया। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया।बताते है कि अनिल शराब का आदी था,लेकिन बेटे की शादी से कुछ ही दिन पहले उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ? इस बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। सारे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें -कासगंज: एनकाउंटर की धमकी देकर प्रधान के देवर को बनाया हत्यारा, सिढ़पुरा के निरीक्षक पर लगा आरोप...उठे कई सवाल

संबंधित समाचार