Fatehpur: मेला देखने गई युवती से छेड़खानी...खींचा दुपट्टा, विरोध करने पर बहन-बहनोई और पीड़िता को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में युवती से छेड़खानी की

फतेहपुर, अमृत विचार। एक युवती अपने परिवार के साथ बहन की ससुराल के गांव में लगे मेले को देखने गई थी। मेला देखने के दौरान गांव के कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। दुपट्टा खींच लिया। युवती ने घर आकर पूरी बात बताई तो युवती की बहन व बहनोई युवकों के घर शिकायत करने जा रहे थे। 

तभी युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर तीनों की जमकर पिटाई कर दी। जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

सोशल मीडिया में मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी करने पर मालूम पड़ा कि यह वीडियो थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सोमवार की शाम का मामला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी तरह से युवकों के द्वारा पीड़िता युवती, उसके बहनोई व बहन की जमकर पिटाई की जा रही है। 

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक पिता ने थाना पुलिस को सोमवार को  तहरीर दिया कि वह अपनी बेटी की ससुराल परिवार के साथ गए थे। वहां पर गांव में मेला लगा था तो उसकी बेटी मेला देखने गई थी। मेले में गांव के ही घनश्याम, सोनू लोधी और छोटू लोधी ने बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी के विरोध करने पर दुप्पटा खींचकर अश्लील हरकत करने लगे। 

बेटी ने घर आकर जानकारी दिया तो दामाद और बेटी युवकों के घर शिकायत करने जा रहे थे। तभी युवकों ने अपने साथियों के साथ मेरे दामाद के घर के बाहर आकर मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट में दामाद और दोनों बेटियों को चोट आयी है। इस मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवकों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur में रिश्तें हुए कलंकित...छह साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार