हरदोई में जगह-जगह हो रहा कन्या भोज, दही जलेबी की दुकानों पर लगी हैं लाइनें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। नवरात्र का व्रत रखने वाले कन्या पूजन के बाद ही पारण करते हैं। इसके चलते सुबह से ही कन्या भोज का सिलसिला जारी है ।मंदिरों व घरों में लोग कन्याओं को भोग लगाने के बाद व्रत का पारण कर रहे हैं। कन्या भोज में दही जलेबी का विशेष महत्व है। इसके चलते दही जलेबी की दुकान पर खरीददारों की लाइन सुबह से ही लगी हुई है।
  
गांव से लेकर शहर तक कन्या भोज की धूम मची हुई है ।सुबह से ही घरों व मंदिरों में कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है कन्या भोज के लिए कन्या सुबह से ही नहा धोकर तैयार हो गई। आलम यह है कि एक घर में जब तक कन्या भोजन करती हैं ,तब तक उस घर के बाहर दूसरा व्यक्ति कन्याओं को अपने यहां ले जाने के लिए खड़ा रहता है। कन्या भोज के चलते सुबह से ही चहल-पहल जारी है।

9 - 2024-04-17T131113.917
 
कन्या भोज में दही जलेबी का विशेष महत्व है। कन्या भोज को ध्यान में रखते हुए जलेबी विक्रेताओं ने सूर्योदय से पहले ही जलेबी बनाना वह बेचना शुरू कर दिया। इसके बावजूद दही जलेबी की दुकान पर खरीददारों की लाइन लगी हुई है। कई जगहों पर दही उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गांव से लेकर शहर तक कन्या भोज का सिलसिला तेजी से चल रहा है वहीं दोपहर 12:00 बजे राम जन्मोत्सव की तैयारी भी घरों में मंदिरों में चल रही है। मुख्य आयोजन नगर के राम जानकी मंदिर में किया जाएगा जहां सुबह से ही साज-  सजा अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें -Ram Navami: श्रीरामलला का हुआ सूर्य अभिषेक, अद्भुत दृश्य के साक्षी बने भक्त

संबंधित समाचार