नोएडा में सड़क हादसा, एक युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। जिले के नोएडा में फेस-तीन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुबह ‘अरेंज पाई’ होटल के पास एक बस से टक्कर लगने पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी जो सड़क पार कर रहा था। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान इसराफिल (26) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें -बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने पीआरबी गाड़ी को मारी टक्कर, दो सिपाही और एक होमगार्ड घायल

संबंधित समाचार