Bareilly News: के कुमार एडवोकेट मेमोरियल नाइट क्रिकेट लीग शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का मैदान मंगलवार को रोशनी से जगमग था। मौका था के कुमार एडवोकेट मेमोरियल नाइट क्रिकेट लीग का। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इस लीग में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल समेत अन्य कॉलेजों की फैकल्टी के सदस्यों की कुल छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

लीग की शुरुआत यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल और प्रति कुलपति डॉ. किरण अग्रवाल ने पिच पर गेंद खेलकर की। 20 अप्रैल को इस लीग का समापन होगा, जिसमें विजयी टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

ये भी पढे़ं- Bareilly: आरटीई के तहत चयनित पांच में से तीन बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने नहीं दिया प्रवेश, अभिभावकों ने बीएसए से की शिकायत

 

संबंधित समाचार