Bareilly News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी ने कराया गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।

युवती के मुताबिक इज्ज्तनगर के ऐरन कॉलोनी निवासी युवक से उसकी पहचान डेढ़ साल पहले हुई थी। युवक ने अपनी बातों में फंसा लिया और होटल में ले गया। वहां नशीली चाय पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर मामला शांत कर दिया।

इसके बाद भी युवक ने कई बार दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

 

संबंधित समाचार