उत्तर प्रदेश में कल से खुलेंगे सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना के कारण पिछले सात महीने से बंद उत्तर प्रदेश के सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स 15 अक्टूबर से खुल जायेंगे। केन्द्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत इन्हें खोलने का निर्णय लिया गया है। कंटेनमेंट जोन से बाहर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स अपनी क्षमता से 50 प्रतिशत तक ही दर्शकों को प्रवेश …

लखनऊ। कोरोना के कारण पिछले सात महीने से बंद उत्तर प्रदेश के सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स 15 अक्टूबर से खुल जायेंगे। केन्द्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत इन्हें खोलने का निर्णय लिया गया है। कंटेनमेंट जोन से बाहर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स अपनी क्षमता से 50 प्रतिशत तक ही दर्शकों को प्रवेश दे सकेंगे।

शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखना होगा। मतलब यदि किसी सिनेमाघर की क्षमता पांच सौ है तो आधा ढाई सौ दर्शकों को ही प्रवेश दिया जायेगा। सिनेमा घर या मल्टीप्लेक्स प्रबन्घक को हर शो के बाद हॉल को सेनेटाइज करना होगा। आधे दर्शक होने के बावजूद टिकट में कोई बढ़ोतरी नहीं करनी होगी। हॉल में खाने पीने का सामान नहीं ले जाया जा सकेगा।

संबंधित समाचार