Lok Sabha Election 2024 : रामपुर में तीन बजे तक हुआ 42.77 प्रतिशत मतदान, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सात बजे से मतदान शुरू हो गया। हालांकि कुछ देर के लिए कुछ बूथ सून रहे। उसके बाद एक-एक करके मतदाता वोट डालने के लिए आते रहे।

  • रामपुर में तीन बजे तक हुआ 42.77 प्रतिशत मतदान
  • रामपुर में दोपहर 1:00 बजे तक हुआ 32.86 प्रतिशत मतदान 
  • रामपुर में 11 बजे तक पड़े 23.2 % वोट 
  • रामपुर में सुबह 9 बजे तक हुआ 10.66 प्रतिशत मतदान

सुबह नौ बजे तक पूरे जिले में  10.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर शहर में सबसे कम दो घंटे में केवल  7.29 प्रतिशत हुआ। शहर के मुराद जूनियर हाईस्कूल में बने बूथ संख्या 143 में सुबह 9 बजे तक मात्र 29 वोट पड़े। जबकि, बूथ संख्या 144 में 30 वोट पड़े। राजकीय शारीरिक एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय के बूथ संख्या 101 में सुबह 9 बजे तक मात्र 46 वोट पड़े। जिसमें 21 महिला और 25 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले।

ये भी पढ़ें : रामपुर: 17.31 लाख मतदाता आज लिखेंगे छह प्रत्याशियों के भाग्य की इबारत

अलीगढ़ जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 162 में 80 वोट पड़े जिसमें 23 महिलाओं और 57 पुरुषों ने वोट डाले। सुबह से सड़कें सूनी रहीं। सुबह को बहुत कम लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले। चमरौआ से सपा विधायक नसीर खां ने अलीगढ़ जूनियर हाईस्कूल में सुबह 7:30 बजे मतदान किया। भाजपा के  वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर में जाकर लाइन में लगकर मतदान किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने परिवार संग डाला वोट, बोले- अपने मत का जरूर करें प्रयोग

संबंधित समाचार