ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार बनाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस ने अवैध तरीके से हथियार बनाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में देसी तमंचे और देसी तमंचा बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। ईकोटेक प्रथम थाने के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दो बदमाशों जुबैर तथा मशील को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश थाना बीटा- दो क्षेत्र में नौसेना के एक अधिकारी के घर में हुई लूट के मामले में भी वांछित थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने16 देसी तमंचे, अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों का एक निर्माणाधीन इमारत के भूतल में अवैध रूप से तमंचा बनाने का कारखाना है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश तमंचा बनाने के बाद इन्हें उन लोगों को मुहैया कराते थे जो घरों में लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -चुस्ती-फुर्ती बनाये रखने के लिए हरदोई SP ने पुलिस जवानों की लगवाई दौड़

संबंधित समाचार