हरदोई: भाइयों में हुआ विवाद, बीच बाजार में भाई और भतीजों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांडी/ हरदोई, अमृत विचार। सगे भाइयों की आमने-सामने कपड़े की दुकानें है,उनके बीच कुछ पुरानी रंजिश भी चल रही है। गुरुवार को उन दोनों के बीच कहासुनी हुई,उसी पर बड़े भाई ने अपने पुत्रों के साथ अपने छोटे भाई को बीच बाज़ार में दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से पीट दिया। वहां लोग बचाने दौड़े तो हमलावर देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। 

बताया गया है कि साण्डी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र हाजी बाकर की वहीं बाज़ार में कपड़े की दुकान है। उसके सामने साजिद के बड़े भाई मोहम्मद साबिर की भी कपड़े की दुकान है। गुरुवार की दोपहर साजिद नमाज़ पढ़ कर दुकान पर जा रहा था,उसी बीच उसके भाई साबिर से कुछ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि साबिर और उसके पुत्रों मोहम्मद हमज़ा,अब्दुल्ला और शोएब भी वहां पहुंचे, उन्होंने साजिद की पिटाई शुरु कर दी। बचने के लिए भागने पर उसे बीच बाज़ार में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, इतना ही नहीं जब बाज़ार के कुछ दुकानदार उसे बचाने दौड़े तो हमलावर देख लेने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने साजिद की तहरीर पर उसके हमलावर भाई और भतीजो के खिलाफ धारा 323/504/506 के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच एसआई प्रताप सिंह को सौपी गई है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में मतदान से पहले 7000 लोग किए गए पाबंद, 32000 लाइसेंसी असलहे जमा

संबंधित समाचार