Auraiya News: जवाहरे झंडा सिराने आया युवक सेंगर नदी में डूबा...मौत, गोताखोरों ने चार घंटे बाद निकाला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में सेंगर नदी में डूबने से युवक की मौत

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल थानाक्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त के साथ जवाहरे सिराने जुआ स्थित सेंगर नदी पर आया युवक नहाने के लिए पुराने पुल से नही मे कूद गया। वह गहरे पानी मे डूब गया, पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने पानी मे खोज की लेकिन शव नही मिला गोताखोरों ने चार घंटे बाद नदी से शव निकाला।

थाना अजीतमल की अटसू चौकी क्षेत्र के गाँव मुहीउद्दीनपुर निवासी विकास राजपूत 20 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे गांव हॉलेपुर निवासी अपने दोस्त रवि के साथ जवाहरे सिराने के लिए जुआ स्थित सेंगर नदी पर आया था।

वह नहाने के लिए नदी के पुराने पुल के ऊपर से नदी मे कूदा गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा मदद के लिए चिल्लाने पर उसी गांव निवासी रामा उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन बचा नहीं सका और नदी से बाहर निकल आया।

विकास नदी के पानी की गहराई मे समा गया। करीब चार घंटे बाद गोताखोरों ने युवक का शव बाहर निकाला। घटनास्थल पर एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारी भी पहुंचे। मृतक अविवाहित था उसके दो भाई जिसमें बड़ा भाई भूपेंद्र राजपूत 22 वर्ष व छोटा भाई हरज्ञान राजपूत 17 वर्ष बहन सरस्वती 11 वर्ष व लाली 7 वर्ष है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Jalaun: ताबड़तोड़ वारदाताें को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़...दो के पैर में लगी गोली, एक अन्य भी गिरफ्तार

संबंधित समाचार