हरदोई: हत्यारोपी ने जेल में फंदा लगाकर सुसाइड का किया प्रयास, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद एक शख्स ने गमछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इसी दौरान साथी बंदियों और बंदी रक्षकों ने उसे देख लिया तो फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर हथोड़ा निवासी गुड्डू (42) हत्या के आरोप में 31 दिसंबर 2023 से जिला कारागार में बंद था। शनिवार सुबह उसने जेल की गैलरी के लोहे के गेट में गमछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे फौरन ही उतार लिया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की वजह तलाशी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कतर्नियाघाट जंगल में लगी आग फैली, वन अधिकारी मस्त

संबंधित समाचार