Hamirpur News: इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ...गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे के पठनऊ मोहल्ले में इंटरमीडिएट की कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शनिवार को परीक्षा परिणामों के घोषित होने के बाद फेल होने पर आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। 

जानकारी के अनुसार पठनऊ मोहल्ला निवासी सानिया खातून 18 पुत्री रियाज ने इस वर्ष कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते हुए 12वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में वह फेल हो गई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर आहत छात्रा सानिया खातून ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने का प्रयास किया। छात्रा की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Kannauj News: खेलने के दौरान दुकान पर ले जाकर बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास...भीड़ ने युवक को जमकर पीटा

संबंधित समाचार