Kannauj News: खेलने के दौरान दुकान पर ले जाकर बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास...भीड़ ने युवक को जमकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

कन्नौज, अमृत विचार। बहन के साथ घर से खेलने निकली मासूम को गांव के युवक ने पकड़ लिया और अपनी दुकान पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ग्राम निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री (05) व छोटी (03) शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर से खेलने के लिए गई थी। तभी रास्ते में गांव के सोनू वर्मा ने छोटी पुत्री को पकड़ लिया और दुकान पर ले गया। बड़ी पुत्री को नमकीन का पैकेट लेने के लिए दूसरी दुकान पर भेज दिया। 

इसी दौरान युवक ने बेटी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे उसके नाजुक अंग से खून बहने लगा। बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। इसी बीच बड़ी बहन भी आ गई। छोटी बहन को खून से सना देख उसने भी रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग व परिजन भी पहुंच गए। 

गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने घायल बच्ची को नगर के सीएचसी पहुंचाया और आरोपी पर एससी/एसटी, पॉक्सो समेत दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। इस संबंध में एएसपी संसार सिंह ने कहा कि प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची का इलाज कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पनकी मंदिर से किया दंडवत प्रणाम चालू...पुलिस ने बजरंग दज प्रमुख को किया हाउस अरेस्ट

संबंधित समाचार