शाहजहांपुर: भाजपा ने दुनिया को कराया भारत की ताकत का अहसास- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

शाहजहांपुर: भाजपा ने दुनिया को कराया भारत की ताकत का अहसास- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

शाहजहांपुर, अमृत विचार। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा उपचुनाव को लेकर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को कांट के रामलीला ग्राउंड के पास स्थित एक मैरिज लॉन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है। देश से माफियागीरी खत्म हुई है। 

इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी की जीत में एक कमल शाहजहांपुर का भी होना चाहिए। मोदी सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में 100 से अधिक गरीब कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है। बुंदेलखंड में सपा सरकार में ट्रेन से पानी की सप्लाई होती थी। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पानी की टंकी बन रही है। 5 करोड़ घरों में टोंटी से जल पहुंचेगा। परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है।

एक करोड़ 92 लाख से ज्यादा बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की जनता से उनका घरेलू संबंध रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बूथ कमेटी का चुनाव में अहम स्थान है। सांसद और विधायक का निर्माता बूथ अध्यक्ष होता है। सभी पन्ना प्रमुखों को अपना एक-एक वोट डलवाना है और पार्टी के पछ में प्रचार करना है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी रामगोपाल मिश्रा, सांसद अरुण सागर, क्षेत्रीय संयोजक राकेश मिश्रा अनावा, महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह, राजेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख दत्त शुक्ला, महेश पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप भदौरिया, मानू मिश्रा, हरजीत चौहान, अजय प्रताप सिंह, विपिन तिवारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: वर-वधू हवन में डाल रहे थे आहुति, अचानक लगी आग में जल गया दहेज का सामान