बहराइच: कंबाइन मशीन के नीचे दबकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा, बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा चोर पुरवा निवासी एक महिला की शनिवार शाम को कंबाइन मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा चोरपुरवा में गेहूं की कटाई शनिवार को कम्बाइन मशीन द्वारा की जा रहीं थी। तभी गांव निवासी राहीदुल पत्नी रज्जब अली उम्र लगभग (50)वर्ष मशीन द्वारा छोड़े गेहूं की बाली की एकत्रित करने लगी। इसी दौरान कम्बाइन चालक द्वारा मशीन को बैक किया, जिसकी चपेट में आने से महिला की दबकर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही राजस्व टीम के साथ क्षेत्रीय लेखपाल व तहसीलदार मिहींपुरवा अम्बिका चौधरी मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। प्रशासन की तरफ से नियमानुसार सहयोग का आश्वासन दिलाया।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: कामयाबी के शिखर पर कुंडा के जुड़वा भाई रणधीर व रणवीर, भाइयों के अब तक परीक्षाओं में रहे हैं समान अंक

संबंधित समाचार