Kanpur News: अभी तो हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी...पति का छूट गया साथ...खबर सुनकर हर कोई रह गया सन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र में एक माह पूर्व धूमधाम से शादी करके घर लाई गई बहू के हाथों की अभी मेहंदी नहीं छूटी थी, कि पति की पुलिया से टकराने पर उपचार के दौरान सांसे थम गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई उस घड़ी को कोसते हुए नजर आया जब ये हादसा हुआ। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरबसपुर निवासी कामता का इकलौता पुत्र 19 वर्षीय दिव्यांशु सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। उसके परिजनों ने बताया कि एक माह दस दिन पहले उसकी शादी ममता से हुई थी। बताया कि 17 अप्रैल को वह घर से बाइक से गढ़ेवा गांव खेत जा रहा था। 

बताया कि खेत से कुछ दूर पहले वह सीधे पुलिया से टकरा गया। परिजनों के अनुसार वह करीब एक घंटा तक वहां पर पड़ा रहा। खेत जाने के दौरान किसानों ने उन लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और सीधे बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। 

जहां हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि यहां शुक्रवार रात 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। एक माह के भीतर नवविवाहिता का सिंदूर उजड़ने से चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: छह मंजिला बिल्डिंग के पांचवें तल पर लगी भीषण आग...लोग बाहर निकलकर भागे, दमकल ने पाया काबू

संबंधित समाचार