गोंडा: सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, गोंडा। सोमवार की सुबह हुई अलग-अलग दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा डेहरास मार्ग पर कटहा घाट मंडफ पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की सुबह कार चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सर्वेश गोस्वामी (28) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक डेहरास थाना परसपुर का रहने वाला था। वहीं दूसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा बेलसर मार्ग की है। जहां रविवार की देर रात कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए है।

बता दें कि बेलसर गोंडा मार्ग पर चांदपुर के निकट बोलेरो और कार की आमने सामने टक्कर में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। चौकी प्रभारी रगड़गंज सुनील तिवारी ने बताया कि रविवार रात करीब बारह बजे बाराबंकी से कुछ बाराती बेलसर क्षेत्र से बारात लेकर वापस गोंडा की तरफ जा रहे थे। चांदपुर के पास तिवारी फिलिग सेंटर के थोड़ी दूर पर गोंडा की तरफ से आ रही कार से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे कार चालक बेलसर निवासी नानकुन्ने पांडेय व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार बारातियों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर सभी लोग दूसरी गाड़ी से जा चुके थे। दोनों गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अभी तक किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: रामनगर के राजा रत्नाकर सिंह का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

संबंधित समाचार