बहराइच: दो दिन से लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

देर शाम को हुई मृतक की पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

बहराइच, अमृत विचार। शहर से सटे सरयू नदी के गोलवाघाट पुल के नीचे एक युवक का शव रविवार शाम उतराता मिला। पुलिस ने शव को निकलवाया। पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर मार्च्युरी मे रखवाया गया था। इसी दौरान युवक की तलाश कर रहे परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर मार्च्युरी पहुंच कर पहचान की है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देहात कोतवाली के बहराइच लखनऊ हाईवे के मरी माता मंदिर गोलवाघाट के पास रविवार शाम को लोगों ने युवक की लाश नदी में उतराती देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज टिकोरा मोड़ शैलेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने तैराक बुलाकर शव निकलवाया। शव की पहचान के प्रयास विफल होने पर फोटो व वीडियो ग्राफी कराकर मार्च्युरी मे रखवाया गया। इसी दौरान नगर कोतवाली के काजीपुरा निवासी लोगों ने रविवार शाम मार्च्युरी पहुंच कर शव की पहचान काजीपुरा निवासी गुड्डु पुत्र जमील के रूप में की। कोतवाल बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें:- गोंडा: मार्ग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार