Barcelona Open : कैस्पर रुड ने जीता बार्सीलोना ओपन का खिताब, Stefanos Tsitsipas को दी मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार्सीलोना। नॉर्वे के कैस्पर रुड ने स्टेफानोस सिटसिपास से मोंटे कार्लो मास्टर्स फाइनल में मिली पिछली हार का बदला चुकता करते हुए बार्सिलोना ओपन टेनिस फाइनल में सीधे सेटों में हरा दिया। कैस्पर रुड ने 7 . 5, 6. 3 से जीत दर्ज करके सत्र का पहला खिताब अपने नाम किया। वह इस साल तीन अन्य फाइनल हार चुके हैं। यह उनके कैरियर का 11वां खिताब और क्लेकोर्ट पर दसवां खिताब है। 

पिछली बार उन्होंने अप्रैल 2023 में एस्टोरिल में खिताब जीता था । पिछले साल फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहे रूड की नजरें अब रोलां गैरो पर खिताबी जीत दर्ज करने पर लगी है।

ये भी पढ़ें : विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बने 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश, कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट को जीतकर रचा इतिहास 

संबंधित समाचार