हरदोई: आमने-सामने बाइक टकराने से दो की मौत, तीन ज़ख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई, अमृत विचार। बाइक सवार अधेड़ भाई के घर से पत्नी के साथ अपने घर लौट रहा था, शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे उसी बीच साण्डी थाने के बघराई के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिसमें अधेड़ और दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अधेड़ की पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। जिन्हे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि अरवल थाने के जहांनिया पुर निवासी 57 वर्षीय ज़ाकिर हुसैन पुत्र दिलदार अली रविवार को अपनी 53 वर्षीय पत्नी ज़ाहिदा बेगम के साथ शहर अपने भाई के घर आया हुआ था। जहां से देर शाम को दोनों बाइक से अपने घर जा रहें थे, वहीं दूसरी तरफ हरपालपुर थाने के देहलिया निवासी 25 वर्षीय गौरव पुत्र धर्मेन्द्र लच्छनपुरवा निवासी अपने रिश्तेदार अशोक के 21 वर्षीय पुत्र पिंटू और महावीर के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ के साथ एक बाइक से शादी में बावन के सरैया गांव जा रहा था,रास्तें में बघराई के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिससे ज़ाकिर हुसैन व दूसरी बाइक सवार गौरव की मौत हो गई

जबकि अधेड़ की पत्नी और दोनों बाइक सवार युवकों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से उन दोनों युवको को लखनऊ रिफर कर दिया गया है। ज़ाकिर खेती-किसानी करता था, वहीं कार पेंटर का काम करने वाले गौरव की शादी पिछले महीनें 10 मार्च को बावन के सरैया गांव से हुई थी। वहीं के अशोक के पुत्र की बारात जा रही थी।

संबंधित समाचार