Bareilly News: वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट और गंगाशील हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर निशांत गुप्ता का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट और गंगाशील ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूशंस के एमडी डॉक्टर निशांत गुप्ता का सोमवार को अचानक लिवर फेल होने से निधन हो गया। परिवार के लोगों ने बताया वह पिछले तीन साल से बीमार चल रहे थे। चार भाई बहनों में वह इकलौते भाई थे। उनका बेटा बेटी भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं। 

वह अपने पीछे परिवार में पिता डॉक्टर नवल किशोर गुप्ता, पत्नी डॉक्टर शालिनी और  एक बेटा और बेटी को रोता हुआ छोड़ गए हैं। उनका बेटा बरेली में ही डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी मैसूर से डॉक्टरी पढ़ रही है। डॉक्टर निशांत गुप्ता शहर के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट थे।

डॉक्टर निशांत गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही शहर के गणमान्य लोग और राजनीति से जुड़े लोगों का आना जाना शुरू हो गया। उनके निधन से पूरा परिवार शोक में डूब गया। रविवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था।

डॉक्टरों ने उन्हें  काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन लिवर फेल होने की वजह से सोमवार दोपहर उनका निधन हो गया। डॉक्टर निशांत गुप्ता ने आगरा से एमबीबीएस और एमडी किया था। 2007 में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री ली थी। इसके अलावा एमबीबीएस में 14 स्वर्ण पदक और 2002 में केसी माथुर गोल्ड मेडल से सम्मानित हो चुके हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: रिटायर्ड फौजी को बनाया धोखाधड़ी का शिकार, आरोपी ने ठगे 4 लाख 60 हजार रुपए 

 

संबंधित समाचार