कन्नौज: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई...भतीजे की मौत, फूफा गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। बहन भाई की शादी के लिए छिबरामऊ से चढ़ावा खरीदकर वापस लौटते समय तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भतीजे की मौत हो गई जबकि फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया।

सौरिख थाना क्षेत्र के  खड़िनी चौकी के आदमपुर निवासी सोनू कुमार पुत्र सर्वेश यादव की बहन की बारात 23 अप्रैल मंगलवार को आनी थी। जबकि भाई सुमित कुमार की बारात 25 अप्रैल गुरूवार को जानी थी। सोनू मैनपुरी निवासी अपने फूफा राघवेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह के साथ बाइक से छिबरामऊ शादी के लिए चढ़ावा खरीदने आया था जबकि परिवार के बाकी लोग कार से आए थे। देर रात चढ़ावा खरीदकर परिवार के लोग कार से निकल गए जबकि सोनू फूफा राघवेंद्र के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था। बाइक सोनू चला रहा था। 

इस दौरान छिबरामऊ सौरिख रोड पर खोजीपुर के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल फूफा राघवेंद्र को रेफर कर दिया। परिवार में मौत की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन बदहवास हो गए।

 

 

 

संबंधित समाचार