लखनऊ: लोहिया संस्थान कर्मचारियों को नहीं मिला बोनस, बढ़ रहा आक्रोश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत 3000 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। इसके पीछे का कारण है इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस का न मिलाना।

बताया जा रहा है कि होली और ईद जैसे बड़े त्यौहार बीत जाने के बाद भी अभी तक इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस नहीं मिला है। मंगलवार को दो दर्जन से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बोनस न मिलने पर एक बैठक भी की है। 

कर्मचारियों ने बताया है कि बोनस के मुद्दे पर एजेंसी तथा संस्थान प्रशासन अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि कम वेतन होने के चलते बोनस उनके लिए बहुत जरूरी है। यदि अप्रैल के इस महीने में उन्हें बोनस नहीं मिलता है, तो आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचेगा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: हीट वेव से बचाव के लिए सिविल डिफेंस रहेगा सक्रिय, चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक से बनाएं दूरी-फॉलो करें ये सलाह

संबंधित समाचार