बहराइच: लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन पर संकट, खाते में नहीं पहुंची धनराशि
जरवल/बहराइच, अमृत विचार। लोकतंत्र सेनानियों को मार्च माह की पेंशन नहीं मिली है। जबकि अप्रैल माह भी बीत रहा है। ऐसे में लोकतंत्र सेनानियों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर पेंशन दिलाए जाने की मांग की है।
देश में लोकतंत्र की बहाली करवाने के लिए जिले के कई लोगों को जेल जाना पड़ा था। इन लोकतंत्र सेनानियों को सरकार की ओर से p पेंशन दी जाती है। लेकिन मार्च माह में किसी भी लोकतंत्र सेनानी का पेंशन नहीं आया है। लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन न मिलने की वजह से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लोकतंत्र सेनानी ने डीएम मोनिका रानी को पत्र लिखकर पेंशन दिलाया जाने की मांग की है। जरवल नगर निवासी लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को पत्र लिखकर मांग की है कि समय से बीते माह और आने वाले माह का पेंशन दिलाया जाए। साथ पेंशन मिलने में कोई दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: लोहिया संस्थान कर्मचारियों को नहीं मिला बोनस, बढ़ रहा आक्रोश
