Bareilly News: दबंग ने दुकान पर बैठे हलवाई को मारी गोली, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र में दुकान पर बैठे एक हलवाई को मोहल्ले के एक दबंग ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला केलाबाग के रहने वाले शिवचरण यादव उर्फ पप्पू (58) घर में बनी दुकान पर दूध बेचने का काम करते हैं। वह मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दुकान पर बैठे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला मोनू उर्फ ललित यादव वहां पहुंचा और गाली-गली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मोनू ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी, जो कमर में लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर दुकान में ही गिर गए। 

शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक परिजन घायल को रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। सीओ द्वितीय संदीप कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि आरोपी पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। घायल की हालत में सुधार है।-संदीप कुमार सिंह, सीओ द्वितीय

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सफाई और जल निकासी की समस्या से परेशान लोगों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान, पार्षद के खिलाफ जताया विरोध

 

संबंधित समाचार