Bareilly News: सफाई और जल निकासी की समस्या से परेशान लोगों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान, पार्षद के खिलाफ जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। वार्ड 65 के कृष्णा नगर कॉलोनी के लोगों ने सफाई और जल निकासी की समस्या से परेशान होकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। लोगों ने मंगलवार को कॉलोनी में पार्षद शारदा गुप्ता के खिलाफ विरोध जताया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि काॅलोनी का निर्माण करीब 15 साल पहले हुआ था। इतने साल बाद भी कॉलोनी में जल निकासी का प्रबंध नहीं हुआ है। बरसात में जगह-जगह जलभराव होता है। कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। कॉलोनी में सफाई भी नहीं होती है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और लोग बीमार पड़ रहे हैं। करीब 11 महीने से पार्षद से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

सुविधाएं नहीं तो नहीं करेंगे मतदान
नालियों की सफाई के लिए कई बार पार्षद से कहा लेकिन वह सिर्फ आश्वासन देते हैं। जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।- अल्का वर्मा

बरसात के दिनों में जल निकासी का प्रबंध नहीं होने के चलते नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है। बरसात में घरों में भी सांप और कीड़े भी घुस जाते हैं। -रेशम प्यारी, कालोनी वासी

कॉलोनी में जगह-जगह कई दिनों तक गंदगी पड़ी रहती है। सफाई कर्मी के न आने से खुद सफाई भी करानी पड़ती है।- सुमन लता

पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये की वजह से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय किया गया है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक मतदान में भाग नहीं लेंगे।-डॉ. वीरेंद्र गंगवार

लोकतंत्र के महापर्व में भाग नहीं लेने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। काॅलोनी में गंदगी के कारण घर- घर डेंगू, मलेरिया आदि रोगों से लोग प्रभावित हो रहे हैं।- रोहित पाठक

कई बार जनप्रतिनिधियों को कॉलोनी की स्थिति दिखाई गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इस लिए चुनाव बहिष्कार का फैसला किया गया है।- पं. रमाकांत दीक्षित

कॉलोनी में कई करोड़ की लागत से तमाम सड़कों का निर्माण कराया गया है। नालियां और बननी हैं इसके लिए प्रस्ताव पास हो गया है। लोगों से बात की जाएगी और जो भी समस्याएं होंगी उसका समाधान किया जाएगा।- बंटी गुप्ता, पार्षद का बेटा

ये भी पढे़ं- Bareilly News: एक तीर से दो शिकार...मौलाना तौकीर रजा का इंडिया गठबंधन को समर्थन, मगर सपा को नहीं

 

 

संबंधित समाचार