भारतीय सभ्यता पार्टी ने कांग्रेस को दिया समर्थन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस को समर्थन दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इसकी घोषणा की।

अजय कुमार लोधी के साथ पार्टी के संयोजक वीरेंद्र कुमार धानुक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राय, डॉ आरडी चंद्रा, अखिलेश कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम वर्मा, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश अध्यक्ष नसीम अली, विमल शर्मा, विवेक पाल सहित कई पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरपी त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -संविधान को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार की टिप्पणी पर बोले पीएम मोदी, यह देश को तोड़ने की चाल है

संबंधित समाचार