गोंडा: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत, गोंडा मुख्यालय से वापस लौटते समय हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार। मंगलवार की देर रात एक प्रतिष्ठान पर काम समाप्त कर अपने घर वापस लौट रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इसमें उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।  गोंडा-कटहाघाट मार्ग पर बेलवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जीतबहादुर मुन्ना पुत्र चंद्रेश सिंह निवासी कटैला पूरे निहाल थाना परसपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मुन्ना गोंडा में पिज्जा हाउस में बावर्ची का काम करता था। दुकान बंद होने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर कटैला पूरे निहाल जा रहा था। मुन्ना के दो बेटे है। बादल सिंह,  सागर सिंह जबकि बेटी का विवाह हो चुका है। मुन्ना चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

ये भी पढ़े : दैनिक अदरक के 30 दिनों के सेवन के बाद वास्तव में आपके शरीर में क्या होता है! आश्चर्यचकित होने के लिए तैयार रहें

संबंधित समाचार