मुरादाबाद : PUBG से दोस्ती के बाद प्यार चढ़ा परवान तो निकाह कर हर्षदा से बनी जीनत फातिमा...अब वेंटीलेटर पर लड़ रही मौत की जंग

मुरादाबाद : PUBG से दोस्ती के बाद प्यार चढ़ा परवान तो निकाह कर हर्षदा से बनी जीनत फातिमा...अब वेंटीलेटर पर लड़ रही मौत की जंग

मुरादाबाद, अमृत विचार। महाराष्ट्र की रहने वाली हर्षदा मिश्रा की दोस्ती PUBG गेम के सहारे मुरादाबाद के रहने वाले मोहम्मद फुजैल से हो गई। PUBG से फ्रेंड रिक्वेस्ट के बाद हुई मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनो का प्यार परवान चढ़ा साथ जीने मरने की कसमें खाई और हमेशा हमेशा के लिए 22 मार्च 2022 को मुस्लिम रीती रिवाज से निकाह कर दोनो एक दूजे के हो गए। 

लंबे वक्त गुजर जाने के बाद अचानक लड़की की मां माधुरी मिश्रा के पास फोन आता है। उनका दामाद मोहम्मद फुजैल बताता है की उनकी बेटी हर्षदा ने फांसी लगा ली है। लेकिन, आपको परेशान होने की जरूरत नही है। लड़की ठीक है। मां की ममता नही मानी और वो महाराष्ट्र से मुरादाबाद आई तो मालूम हुआ की उनकी बेटी की हालत सीरियस है वो बेहोश है और कोमे जैसी स्थिति में है उसकी सांस भी नही आ रही इसलिए उसे वेंटीलेटर पर रक्षा गया है। जिसके बाद माधुरी मिश्रा प्रियशु नाम के व्यक्ति के संपर्क में आती है और पुलिस में शिकायत देकर पुलिस ने कर्रावाई की गुहार लगाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पहले PUBG पर दोस्ती, फिर साथ जीने मरने की कसमें, इस बीच प्यार परवान चढ़ा तो शादी और अब जिंदगी, मौत की जंग के मुहाने पर खड़ी ये हकीकत है महाराष्ट्र की रहने वाली हर्षदा मिश्रा की। साल 2022 में हर्षदा मिश्रा की PUBG खेलते वक्त मुरादाबाद के मोहम्मद फुजेल से हो गई। हर्षदा मिश्रा महाराष्ट्र के घाट कपूर बस्ती को रहने वाली है। जबकि मोहम्मद फुजैल मुरादाबाद के थाना गलशहीद इलाके का रहने वाला है। काफी समय तक बातचीत के बाद PUBG पर हुई दोस्ती परवान चढ़ी तो महाराष्ट्र की हर्षदा मिश्रा और मुरादाबाद के मोहम्मद फुजैल से आपसी रजामंदी से साल 2022 में मुस्लिम रीती रिवाज से शादी/निकाह कर लिया और एक साथ थाना गलशहीद में रहने लगे। 

अब हर्षदा मिश्रा की मां माधुरी मिश्रा की माने तो वो महाराष्ट्र के घाट कूपर बस्ती की रहने वाली हैं। उनकी बेटी हर्षदा मिश्रा की पहले शादी हो चुकी है। कुछ समय बाद उनकी बेटी को डाइवोर्स हो चुकी है। उनकी बेटी की PUBG खेलते वक्त मुरादाबाद के मोहम्मद फुजैल से दोस्ती हो गई। उनके मुताबिक उनकी बेटी निजी कंपनी में काम करती थी। PUBG पर दोनो की बातें होने लगी। मां ने काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, लड़की नही मानी मां से झगड़ा किया और घर इवेंट का बहाना बनाकर घर छोड़कर फुजैल के साथ मुरादाबाद आ गई। 

माधरी के मुताबिक मोहम्मद फुजैल उनकी बेटी हर्षद को 26 मार्च को महाराष्ट्र से मुरादाबाद भगा लाया था। जबकि 28 मार्च 2022 को उसने निकाह/शादी कर ली थी। उन्होंने बताया की मोहम्मद फुजैल की कॉल आई और उसने बताया की हर्षदा ने फांसी लगा ली है। ये घटना चार दिन पहले बताई गई थी। जिसके बाद माधुरी अपनी बेटी से मिलने महाराष्ट्र से मुरादाबाद आए गई। जहां उन्होंने देखा की उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। 

उनके मुताबिक डॉक्टर ने बताया की बेटी की हालत ठीक नहीं है। आप चाहो तो उसे जिंदा या फिर मरने के बाद ले जा सकते हो। जिसके बाद वो पुलिस से कार्रवाई के लिए इधर उधर भटक नही थी। तभी प्रियांशु जोशी नाम के व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने उनकी मदद की। माधुरी के मुताबिक उन्होंने पुलिस में शिकायती पत्र देकर मुहम्मद फुजैल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनके मुताबिक वो दोनो काफी समय महाराष्ट्र और मुरादाबाद रहे। कुछ दिन पहले तक वो महाराष्ट्र में ही रह रहे थे। 

लेकिन, रमजान का बहाना बनाकर मुरादाबाद लाए और मार दिया। माधुरी ने बताया की उसका पति उससे डोनर का काम भी करवाता था। माधुरी चाहती हैं की अब फुजैल को उनके पाप की सजा मिले।

फिलहाल इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है की थाना गलशहीद में महिला द्वारा हत्या का प्रयास किया गया है। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हर्षदा मिश्रा की मां माधुरी मिश्रा का कहना है की मोहम्मद फुजैल ने उनकी बिटिया का धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के बाद उसका नाम हर्षद से जीनत फातिमा कर दिया है।

ये भी पढ़ें :- तेंदुए की दस्तक से गांव में दहशत, खेतों में भागते हुए तेंदुए का वीडियो वायरल...वन विभाग का रेस्क्यू जारी