Bareilly News: वन मंत्री ने दोहराए प्रधानमंत्री के आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जनता की संपत्ति पर है कांग्रेस की नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर उन आरोपों को दोहराया जो हाल की जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर जनता को परेशान करने वाले मंसूबे जाहिर किए हैं जिन्हें जनता फलीभूत नहीं होने देगी।

वन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने विरासत में मिलने वाली संपत्ति पर टैक्स लगाने की योजना का खुलासा किया है। माता-पिता की मेहनत से जुटाई जो संपत्ति बच्चों को मिलती है, कांग्रेस की अब उस पर नजर है। इंडी गठबंधन अगर सत्ता में आया तो कांग्रेस अपना घोषणा पत्र लागू कराएगी और गरीब जनता के धन की जांच कराएगी।

बोले, कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब जीवित नहीं रहेंगे तो इनहेरिटेज का टैक्स बोझ लाद देगी। यह टैक्स अमेरिका में लगता है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि बच्चों को कोई पैतृक संपत्ति मिले।

डॉ. अरुण ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही है। एससी-एसटी और ओबीसी के कोटे में कमी करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। संविधान के विरुद्ध जो निर्णय हुआ था, भाजपा ने उसे लागू नहीं होने दिया। वार्ता के दौरान जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी और प्रतिपाल सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर शहर में शुरू हुई तैयारी, सड़कों और चौराहों पर चल रहा मरम्मत का कार्य

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता