KGMU:  महिला पर कर्मचारी कर रहा था कमेंट, हो गई पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे दावे किस तरह खोखले साबित हो रहे हैं। इसकी बानगी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक बार फिर सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर में इलाज कराने पहुंची एक महिला पर एक कर्मचारी ने पहले अभद्र टिप्पणी की। जब महिला ने कमेंट को अनसुना कर दिया। उसके बाद भी आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी नहीं माना और महिला के करीब पहुंच गया। इतना ही नहीं कर्मचारी महिला के मोबाइल में ताक झांक भी करने लगा। इसी बीच में महिला का पति आ गया और उसने जब कर्मचारी को ऐसी हरकत करने के लिए टोका, फिर क्या था, कर्मचारी भड़क गया और महिला के पति के साथ अभद्रता करने लगा। जिससे नाराज महिला के पति ने भी कर्मचारी की पिटाई कर दी। 

कर्मचारी को पिटते देख हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि जैसे ही इस घटना की जानकारी ट्रामा सेंटर प्रशासन को हुई। तत्काल कर्मचारी को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए।

पीड़ित महिला के पति ने ट्रामा सेंटर के अधिकारियों को आप बीती सुनाई है। जिस पर अधिकारियों ने भी कर्मचारी के इस हरकत को गलत करार दिया है।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:Loksabha election 2024: बसपा ने तीन सीट पर प्रत्याशियों के जारी किये नाम, भीम राजभर का बदला गया टिकट

संबंधित समाचार