गोंडा: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाओं में अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कटरा बाजार मोहल्ला बाबूपुर के रहने वाले अतुल कुमार(23) पुत्र अवध राम अपने साथी राम बदल पुत्र राम देव चौहान के साथ अयोध्या की ओर जा रहे थे, वजीरगंज कस्बे में  बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें अतुल की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि राम बदल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको वजीरगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

दूसरी घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाडीह तरबगंज मार्ग स्थित इमलिया पेट्रोल पंप के समीप की है। तरबगंज थाना क्षेत्र के छठीदीन पुरवा काशीपुर निवासी विजय कुमार व राजेश कुमार निवासी रामपुर टेंगरहा तरबगंज बाइक से जा रहे थे। अज्ञात वाहन से टकरा गए। जिसमें विजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वजीरगंज थाना अध्यक्ष  अभय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें -बरेली: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं

संबंधित समाचार