स्मृति ईरानी ने राहुल-प्रियंका पर साधा निशान, कहा- मैंने 5 साल में वो काम किया जो कांग्रेस 30 सालों तक नहीं कर पायी...

 स्मृति ईरानी ने राहुल-प्रियंका पर साधा निशान, कहा- मैंने 5 साल में वो काम किया जो कांग्रेस 30 सालों तक नहीं कर पायी...

अमेठी। बृहस्पतिवार को जामो में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के निशाने पर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के प्यार के बदले राहुल और प्रियंका ने दगा किया। उन्होंने कहा कि 15 साल अमेठी से सांसद राहुल और उनकी माँ ने मनमोहन सरकार चलाते हुए अमेठी के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जितना विकास कार्य मैने 5 साल में किया है उसका एक चौथाई कार्य भी राहुल गांधी  15 साल में नहीं कर सके।

जामों राजभवन परिवार के मुखिया व सदस्य विधान परिषद प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी  की तरफ से स्मृति इरानी को समर्थन देने का ऐलान किया गया। जामों के ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान समेत प्रधान संघ अध्यक्ष ने स्मृति इरानी का किया स्वागत किया।  पूर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गोपाल जी ने स्मृति ईरानी के कार्य व व्यवहार को देखते हुए जामो व सम्पूर्ण अमेठी क्षेत्र के विकास हित में अपने सभी साथियों, कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से स्मृति ईरानी के प्रचार में लगकर जिताने में जुट जाने के लिए कहा है। स्मृति इरानी ने इस अवसर पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

स्मृति इरानी ने कहा की मैंने 5 सालों में वो काम किया जो कांग्रेस 30 सालों तक नहीं कर पाई थी। कांग्रेस ने झूठा आश्वासन दिया था गरीबों की ज़मीन लेकर,नौकरी के नाम पर। जमीन चली गई और नौकरी मिली नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अकेले चुनाव लड़ने नहीं आयेंगे वो बाहर से लोग लेकर आयेंगे। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बयान दिया है कि हिंदुस्तान के सभी लोगों के आय व सम्पत्ति की जानकारी होनी चाहिए। वे पहले देश की तिजोरी लूटते थे अब जनता को लूटने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कोई अपने परिवार की ज़मीन कब्जा करता है? कांग्रेस ने अमेठी से ज़मीन छीनी, मैंने अमेठी में घर बनाया। जामों मे 8400 गरीबों के आवास बने हैं।

15 साल राहुल गांधी सांसद थे अमेठी के लेकिन किसी भी गरीब को राशन नहीं मिलता था। आज गरीब की थाली तक राशन पहुंच रहा है। आज जामों के12 हजार लोग पेंशन पाते हैं । ये वही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी है जिन्होंने ने राम लला का दर्शन का निमंत्रण ठुकरा दिया था।

अब उत्तर प्रदेश में चुनाव में आ रहे हैं तो अयोध्या दर्शन करने जा रहे हैं। ये प्रभु श्रीराम लला का लीला है। सभा में सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह व चन्द्र प्रकाश मटियारी, ब्लॉक प्रमुख जामो पूनम पासी, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह व चौधरी नफीस, प्रधान गुड्डू मिश्रा जामो, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह व बिक्की सिंह मंडल अध्यक्ष अजय दुबे आदि हज़ारों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज से अखिलेश ने किया नामांकन तो अपर्णा यादव ने ली चुटकी, कहा- उन्हें डर हैं कि...