पीक सीजन को लेकर लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में सीटें फुल,समर स्पेशल में बुकिंग शुरु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । गर्मी की छुट्टियों में अगर आप ट्रेन से सफर करने का प्लान कर रहे हैं तो नियमित ट्रेनें फुल हो गई हैं। रेलवे प्रशासन समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है जिसमें आप को कन्फर्म बर्थ मिल सकती है। ऐसे में मुंबई, पुणे, बिहार और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
 
रेलवे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें 26 अप्रैल से विभिन्न तारीखों में चार शहरों के बीच चलाएगा। सभी विशेष ट्रेनें लखनऊ होकर गंतव्य की ओर रवाना होंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में हर श्रेणी के खाली सीटों की बुकिंग खोल दी गई है। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे के मदद एप या 139 पूछताछ नंबर पर संपर्क करके ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी ले सकते है।
 
26 अप्रैल को गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी अजमेर की ट्रेन
05001 छपरा जंक्शन से 26 अप्रैल की सुबह 6:10 बजे रवाना होकर गोमतीनगर रेलवे स्टेशन शाम 4:45 बजे, ऐशबाग 5:50 बजे पहुंचकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक फेरे के लिए शुक्रवार को चलेगी।
 
चारबाग से मुम्बई के लिए  28,3 मई को स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन नंबर 01428 गोरखपुर से मुंबई वाया चारबाग के बीच 28 और तीन मई को दो फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रात 7:55 बजे पहुंचकर दूसरे दिन मध्यरात्रि 12 बजे लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
 
पुणे के लिए चारबाग से मिलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 01412 गोरखपुर से पुणे वाया चारबाग 28 अप्रैल को एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 6:20 बजे चलकर रात 11:55 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह से रवाना होकर दूसरे दिन सुबह पुणे 6:40 बजे पहुंचेगी।

संबंधित समाचार