बदायूं: शिवपाल यादव का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं को उठा रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने डीएम और एसएसपी से शिकायत करके पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को उठाने का आरोप लगाया है। कहा कि कई थानेदार चुनाव बाधित करना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं के घरों पर दबिश दे रहे हैं। तोड़फोड़ तक की गई है। धमका रहे हैं कि बूथ नहीं जाओगे और न ही एजेंट बनोगे।

राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि थाना मूसाझाग, कुंवरगांव, सहसवान, रजपुरा, वजीरगंज और सदर कोतवाली की पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं के घर दबिश दी और 40 लोगों को घरों से उठा लिया है। मूसाझाग थाना पुलिस ने 31 कार्यकर्ताओं का शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्होंने इसे सरकार का दबाव बताया।

बताया कि दिल्ली में चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की जाएगी। कहा कि हम गड़बड़ी नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ने पर थाने तक जाएंगे। बता दें बदायूं लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय महासचिव के बेटे आदित्य यादव सपा प्रत्याशी हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं: कार की टक्कर से जिला बार एसोसिएशन के सदस्य की मौत

 

संबंधित समाचार