Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी में सपा के 100 कार्यकर्ताओं खिलाफ FIR दर्ज, महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ कर किया था हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मैनपुरी लोकसभा सीट के करहल चौराहे पर सपा के रोड शो में जमकर हंगामा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के करीब 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। 

दरसअल मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव का रोड शो निकाला जा रहा था और जब रोड शो मैनपुरी के करहल चौराहे पर पहुंचा वहां लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा कार्यकर्ता चढ़ गए। हाथों में सपा का झंडा लेकर नारेबाजी करने लगे जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

मामला बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस पर पहुंच गया और स्थिति को काबू में करें का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिसमें करीब 100 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  साथ ही एक और मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ 295A और 504 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले पर मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि एक राजनीतिक पार्टी का रोड शो था। जिस दौरान राजनीतिक कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़ गए थे, मामले की जांच की जा रही है साथ ही लोगो से बात भी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सुसाइड नोट लिखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया फंदा, कहा- अब जीने की इच्छा नहीं, जानें वजह 

 

संबंधित समाचार