लखनऊ: सुसाइड नोट लिखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया फंदा, कहा- अब जीने की इच्छा नहीं, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महानगर इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड नोट लिख फंदे से लटक कर जान दे दी। उसने लिखा बहुत कोशिश के बाद भी अब मुझसे कुछ हो नहीं पा रहा है, अब जीने की इच्छा नहीं है। पता है ये बुजदिल तरीका है। लेकिन और कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।यह लिखकर बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र विदित भार्गव (29) ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महानगर निवासी सुरेश भार्गव के मुताबिक बेटे विदित भार्गव (29) ने बीबीडी यूनिवर्सिटी से बीटेक किया था। इस समय वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार देर रात विदित पढ़ाई करने के बाद उसी कमरे में सो गया। रात करीब तीन बजे दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजन ने कई बार विदित के नंबर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। इसके बाद दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो विदित रस्सी से पंखे पर लटका मिला।

परिजन आनन-फानन में फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता सुरेश का कहना है कि बेटा तीन चार दिन से परेशान चल था, लेकिन पूछने के बाद भी कुछ बता नहीं रहा था। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया सूचना पर घटना स्थल की जांच की। इसमें विदित के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। लिखा कि जीवन से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड नोट जांच के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:-श्रावस्ती से आगरा गये होमगार्ड के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार