Bareilly News: घर में बकरी घुसने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने परिवार को पीट-पीटकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के बड़ी बिहार में घर में बकरी घुसने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दबंगों ने परिवार के साथ मारपीट की। दबंगों की मारपीट से बड़ी बिहार निवासी लज्जाबाती उसकी बेटी सिवनी, सोनी, संजना घायल हो गईं जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां उपचार के दौरान सोनी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले फुरकान की बकरी उसके घर में आए दिन घुस आती है और नुकसान करती है। आज सुबह जब फुरकान की बकरी घर में घुसी तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद दबंगई दिखाते हुए फुरकान अपने भाइयों के साथ घर में घुस आया और लाठी डंडों से मारपीट की। मारपीट मामले में पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

ये भी पढे़ं- बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए दलाल अभी से सक्रिय, व्हाट्सएप ग्रुपों पर शिकायत करने लगे छात्र

 

संबंधित समाचार