Auraiya: बीमारी से परेशान श्रमिक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। अटसू क्षेत्र के एक गांव स्थित ईट भट्ठे पर काम करने वाले युवक ने बीमारी में आराम न मिलने पर अवसाद में आकर बीती रात आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने फन्दे पर लटके युवक को देखा तो पुलिस समेत भट्टा स्वामी को सूचना दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम परीक्षण को भेजा।

क्षेत्र के गांव बल्लापुर स्थित बांके बिहारी ईट उद्योग पर ईटो की पथाई का काम बम्बा के पास खेतों में चल रहा है जिसमें मजदूर राममिलन 32 पुत्र स्व सेवक निवासी पजहरा जिला महोबा अपने मां व भाईयों के साथ कच्ची ईट बनाने का काम करता था जो कि शनिवार की रात में महीनों से बीमारी के चलते परेशान रहता था जिसने अवसाद में आकर पास में स्थित पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली।

मौत की जानकारी होने पर मृतक के मां, भाई, भाभी मौके पर पहुंचे तो शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं सूचना पर पहुंचे भट्टा मालिक टिल्लू राजपूत व चौकी प्रभारी सतीश चन्द्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने बीमारी के चलते अवसाद में आकर आत्महत्या की तहरीर दी। इस सम्बन्ध चौकी प्रभारी सतीश चन्द्र ने बताया कि बीमारी के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

संबंधित समाचार