Bareilly News: जेईई मेंस की परीक्षा में जिले के होनहारों ने पाई सफलता
बरेली, अमृत विचार। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस) का दूसरे सत्र का परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। परीक्षा में जिले के पांच छात्रों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर प्राप्त किया है।

क्षितिज वाजपेई ने 99.86, केशव गुप्ता ने 99.5, वैष्णवी सक्सेना ने 99.30 और वरुण अग्रवाल ने 99.28 परसेंटाइल हासिल किए। इसके अलावा 93 परसेंटाइल हासिल करने वाले उज्ज्वल पंत ने भौतिक विज्ञान में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र मेडिट से कोचिंग कर रहे थे। छात्रों के परिवार और संस्थान में खुशी का माहौल है।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: यूपी मेंट स्प्रिंट टू्र्नामेंट 27 से, प्रदेश के डॉक्टर लेंगे भाग
