Bareilly News: यूपी मेंट स्प्रिंट टू्र्नामेंट 27 से, प्रदेश के डॉक्टर लेंगे भाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से 27 और 28 अप्रैल को यूपी मेंट स्प्रिंट टूर्नामेंट का आयोजन आईएमए के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें प्रदेश के डॉक्टर भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि पिछला यूपी मेंट स्प्रिंट बरेली इकाई ने 2014 में आयोजित किया था। दस साल बाद इसके आयोजन की दोबारा जिम्मेदारी मिली है। टूर्नामेंट में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्विमिंग, चेस, कैरम, लॉन टेनिस और मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, आईएमए यूपी के अध्यक्ष डॉ. एमएम पालीवाल, प्रदेश सचिव डॉ. विवि जिंदल मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में सचिव डॉ. गौरव गर्ग, प्रोग्राम चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, स्पोर्ट्स चेयरमैन डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. रितु राजीव, डॉ. आरके सिंह और डॉ. अनूप आर्य मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: तीन दिवसीय स्पेक्ट्रा की क्रिकेट मैच से शुरुआत

 

संबंधित समाचार